सल्फर काक्टू

वैज्ञानिक नामः काकातुआ ग्लेरिटा एलेनोरा

इस प्रजाति के पक्षी इण्डोनेशिया के आॅरू टापू के निवासी हैं] लेकिन इन्हें काइस आइलैण्ड पर भी देखा जा सकता है। इन्हें ^ग्रेटर या मीडियम सल्फर-क्रिस्टेड काक्टू^ के रूप में भी जाना जाता है।

इनका प्राकृतिक आवास सवाना] स्क्रब] मैली और वुडलैण्ड है। यह पानी के समीप रहना पसंद करते हैं और आमतौर पर इन्हें झुण्ड के रूप में देखा जा सकता है] केवल प्रजननकाल को छोड़ कर जब यह केवल जोडे़ के रूप में रहते हैं।

यह तोते प्राकृतिक तौर पर काफी विलक्षण माने जाते हैं साथ ही काफी चतुर भी। वर्ष 2009 में किए गए अध्ययन के अनुसार एलेनोरा कोक्टू में पाया गया कि सल्फर क्रिस्टेड काक्टू संगीत की धुन के अनुरूप अपनी मांसपेशियों को सकरा कर सकते हैं।