रीव्स फिजेन्ट

वैज्ञानिक नामः सायरेमेटस रिवीसी

रीव्स फिजेन्ट जीनियस सायरेमेटियस वर्ग का सबसे बडा फिजेन्ट है। इसका मूल निवास चीन माना गया है। इसका नामकरण ब्रिटेन के प्राकृतिविद् जाॅन रीव्स ने किया] जिन्होने यूरोप में वर्ष 1831 में इस पक्षी को परिचित करवाया।

रीव्स फिजेन्ट मूल रूप से मध्य एवं पूर्वी चीन के हरे&भरे जंगलों में पाया जाता है। यह वुडलैण्ड्स के खेतों में भी पाया जाता है। इनमें से मेल पक्षी की पूंछ साल में करीब 30 सेमी ¼12इंच½ विकसित होती है।

आवासीय हानि के चलते तथा इसके भोजन और पूंछ पर लगी कलंगियों के कारण] रीव्स फिजेन्ट का आईयूसीएन ने एक मूल्यवान पक्षी के रूप में आकलन किया और इसे थ्रेटण्ड प्रजाति की सूची में शामिल किया है।

जंगलों में इस प्रकार के केवल 2000 पक्षियों के जीवित होने के बारे में माना जा रहा है।