वैज्ञानिक नामः पोइफिला बिशेनोवी
आउल फिंच का प्राकृतिक निवास आॅस्टेªलिया है] विशेष तौर पर वुडलैण्ड्स] ग्रासलैण्ड्स] और स्क्रबलैण्ड्स] इसके अतिरिक्त यह शहर के बगीचों में भी पाए जाते हैं। यह समूह के रूप में विचरण करते हैं जिसमें 4 से लेकर 40 की संख्या में झुण्ड होता है और यह काफी सक्रिय उड़ाकु पक्षी माने जाते हैं।
आउल फिंच काफी सक्रिय और विलक्षण भी होते है। ये अपने पिंजरे या चिड़िया घर अथवा उड़ान के दौरान आने वाले किसी भी पक्षी को परखते हैं।
आउल फिंच किसी भी जगह के उपर अपना घोंसला बना देते है। वे ढंकी और बुनी हुए घोंसलों में रहना पसंद करते हैं। इनमें मेल्स अपना घोंसला बड़े प्यार के साथ बनाते हैं तथा घोंसला बनाने की नई जगह की तलाश भी यही करते हैं। यह कम तापमान वाले इलाकों मे भी रह सकते हैं] यह फिंच 60 डिग्री तापमान में भी रह सकते हैं तथापि यह गर्म क्षेत्र को अधिक प्राथमिकता देते हैं।