वैज्ञानिक नामः आरा क्लोरोपीटर्स
इस प्रजाति के पक्षी उत्तरी&दक्षिणी भाग और मध्य अमेरिका के पूर्वी भाग में पाए जाते हैं। यह प्रजाति आरा जीनियस की सबसे बड़ी प्रजाति है।
हरे पंखों वाले मेकाउ जोड़ों में या अपने पारिवारिक समूह में उड़ान भरते हैं तथा कई अवसरों में इन्हें 6 से 12 पक्षियों के समूह में देखा जा सकता है। इनका अधिकांश झुण्ड पेड़ों अथवा मिट्टी के किनारों पर अपना बसेरा बनाता है] जहां पर वे अन्य मेकाउस के साथ समूह बना कर रहते हैं।
यह आमतौर पर मोनोग्रामस ¼एक पत्नी½ होते हैं और पूरे जीवनकाल में एक ही साथी बनाते हैं। जंगलों में मेकाउ अन्य पक्षियों की बोली की नकल करते हैं। यह मिमिक्री केवल चुनिंदा प्रजातियों में पाई जाती है। यह इन्सान की बोली की नकल कर सकते हैं] इन्हें अच्छें नकलची नहीं माना जाता है।