गोल्डन मेन्टल्ड रोसेला

वैज्ञानिक नामः प्लेटीक्रेन्स एक्जीमिनस

गोल्डन मेन्टल्ड रोसेला को ईस्टर्न रोसेला भी कहा जाता है और व्हाइट&चीक्ड रोसेला भी कहा जाता है। इनका मूल निवास आॅस्टेªलिया है और यह रोसेला परिवार का काफी रंगीन किस्म का लोकप्रिय पैरट माना जाता है।

ईस्टर्न रोसेला एक रोसेला प्रजाति है जो आॅस्टेªलिया महाद्वीप के दक्षिण पूर्व और तस्मानिया में पाई जाती है।

यह प्रजाति न्यूजीलैण्ड में भी पाई गई है जहां इनकी जगली आबादी अधिक है जहां वे उत्तरी आइलैण्ड और साउथ आईलैण्ड के डुण्डिन के आस पास रहती है। डुण्डिन में रोसेला की संख्या हमेशा कम रही है विशेष कर इन्हें जाल में फंसा कर पिंजरों में कैद कर बेच दिए जाने के कारण वहां उनकी संख्या कम है और हकीकत यह है कि यहां का मौसम उनके मूल स्थान के मुकाबले काफी शीतल है।

ईस्टर्न रोसेला खुले जंगलों] घास] खेतों और झाड़ी प्रदेशों में पाए जाते हैं। इनका अधिकांश निवास शहरों के बाग] बगीचे और गोल्फ मैदान होते हैं।