वैज्ञानिक नामः इलोफस रोसीकैपिल्ला
यह अति सामान्य काॅक्टस के रूप में जाना जाता है। गालाह अपना घर स्वदेश मेनलैण्ड आॅस्ट्रेलिया में बनाते हैं। क्षमता की दृष्टि से देखा जाए तो यह पक्षी 70 से 80 वर्ष तक जीवित रह सकता है। जंगलों में तथापि यह देखा गया है कि इसका जीवनकाल केवल 20 वर्ष तक ही रहता है।
गलाह झुण्ड के रूप में विचरण करते हैं विभिन्न प्रकार की लकड़ियां इनका निवास होती है सामान्यतौर पर यह पानी के समीप अपना घर बनाते हैं। इन्हें शाकाहार और पौधों के छोटे बीज के साथ ही नट्स और बेरिज पसंद हैं तथा ये अपनी चोंच को नुकीला बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की जुगाली करते रहते हैं।
गलाह आम तौर पर चंचल पक्षी माना जाता है और उड़ते समय यह अपने पंखों से एरोबेटिक्स कनते नजर आते हैं और उपर से नीचे पेड़ों या तारों पर उतरते समय यह इन्हें उल्टा लटकते देखा जा सकता है।