क्रिस्टेड वुड पार्टेरेज

वैज्ञानिक ननामः रोलुयुलुस रोलुयुल

यह छोटा पार्टेरेज दक्षिण बर्मा] दक्षिण थाईलैण्ड] मलेशिया] सुमात्रा और बोर्नियो के निचले वर्षा जनित क्षेत्र में पाया जाता है। इसके घोंसले भूमि परिमार्जन क्षेत्र में पत्तों से बनाता है] जिसे बाद में यह कूडे के ढेर के नीचे ले जाता है।

क्रिस्टेड पार्टेरेज आत तौर पर एकल अथवा जोड़े में रहता है क्यों कि यह किसी भी जंगल की धरती में फलों] बीजो और इन्वर्टेबेट्स की जांच के लिए अपने पैरों का उपयोग करता है। परेशान होने पर यह दौड़ने का प्रयास करता है और जरूरत पड़ने पर यह अपने गोलाकार पंखों से थोड़ी दूर की उड़ान भी भरता है।

इस पक्षी के निवास के विनाश को लेकर काफी चिता है] विशेषकर संलेखन ¼लांगिंग½ को लेकर। तथापि यह अन्य दक्षिण पूर्वी एशियाई फिजेंट के अनुकूल है। क्रिस्टेड वुड पार्टेरेज आईयूसीएन की थ्रेटण्ड प्रजातियों में शामिल है। इसे सीआईटीईएस के एपेंडेक्स थ्री में सूचीबद्ध किया जा चुका है।