वैज्ञानिक नामः सिग्नस मेलेन्कोरीफस
जैसा कि इस पक्षी के नाम से ही पता चलता हैS] यह बड़े आकार में सफेद और इनकी गर्दन काले रंग की होती है। इसकी चोंच के आस-पास एक लाल रंग की घुडी जैसी बनी होती है जो कि मेल्स ब्रिडींग सीजन में बढ़ जाती है। ब्लैक नेक्ट्स स्वान के पंख छोटे होते हैं परंतु ये काफी तेज गति से उड़ने में सक्षम होते हैं। जलीय पौधे इनका प्रमुख भोजन होता है।
इनका जीवनकाल 10 से 30 वर्ष का माना गया है। यह पक्षी दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी इलाके जिनमें फाॅकलेण्ड टापू शामिल हैS] में पाए जाते हैं। ब्लैक नेक्ट्ड स्वान दलदलS] ताजा पानी के दलदलS] खारी या छिछली झीलाें में रह सकते हैं।